किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। भेल्दी के कटसा पंचायत अंतर्गत नवसृजित विद्यालय रामचक में दर्जनों किसानों के बीच केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय संधारणीय कृषि मिशन मेला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दर्जनों किसानों को प्रशिक्षित किया गया।इस दौरान मौजूद अधिकारी कृषि समन्वयक प्रमोद सिंह द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड,मृदा जांच की महत्व एवम अनुसंशित परिणाम के अनुरूप फर्टिलाइजर का उपयोग करने तथा उसके विस्तार के बारे में जानकारी दी गई।इस मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक रामाधार यादव, किसान सलाहकार मंदीप सिंह किसान मंतोष सिंह, अशोक सिंह,महेश सिंह, प्रभात सिंह, आशीष सिंह, आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग