केदारनाथ पाण्डेय को विधान परिषद दल का नेता चुने जाने पर शिक्षकों ने खुशी
दाउदपुर/छपरा (संजय पांडेय/के. के. सिंह सेंगर)। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष सह सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद् सदस्य केदारनाथ पाण्डेय को सी.पी.आई.के तरफ से बिहार विधान परिषद में विधायक दल के नेता चुने जाने तथा बिहार विधान परिषद में सभापति की अनुपस्थिति में कार्यवाही के सफल संचालन के लिए अध्यासीन सदस्य बनाये जाने पर शिक्षक नेताओ ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। खुशी जाहिर करते हुए शिक्षकों ने कहा है कि इससे सदन में हम सभी शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखने में सहूलियत होगी और हमारी आवाज सरकार तक आसानी से पहुँचेगी। बधाई देने वालो में मुख्य रूप से प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ, सारण के कोषाध्यक्ष सह प्राचार्य रजनीकांत सिंह, अरुण कुमार पांडेय, चंद्रभान पांडेय, शिक्षक नेता कुमार अर्नज, प्रकाश सिंह झुन्नू, ज़फर हुसैन, अमृत राज, शिक्षक नेत्री कंचन सिंह, सुनीता मिश्रा, बिनीता कुमारी पांडेय सहित अन्य ने बधाई दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग