एस एच-90 पर अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार वृद्ध को मारा धक्का
पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट।
मशरक (सारण)। मशरक छपरा एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के गोपालवाड़ी गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार फरार हो गया। मौके पर सड़क किनारे तड़प रहें वृद्ध को जदयू जिला महासचिव गौतम सिंह ने इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से पीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान घायल की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी पंचायत के समस्तपुरा गांव निवासी स्व चंद्रदेव गिरि के 65 वर्षीय पुत्र भोला गिरि के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि वृद्ध मोटरसाइकिल से मशरक बाजार आये थें वही से वापस जा रहें थें कि सड़क दुघर्टना में घायल हो गए। मौके पर पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने प्राथमिक उपचार किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग