दुर्गा मंदिर के पास मिली बच्ची को पुलिस ने सौपा परिजनों को
पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट।
मशरक (सारण)। मशरक दुर्गा सिद्धिदात्री मंदिर के पास एस एच-90 पर शनिवार की सुबह एक दो साल की बच्ची भटकते अवस्था में घूम रहीं थी जिसपर किसी भी आने जाने वाले राहगीर का ध्यान नही दिया जा रहा था ,तब तक उसी सड़क से जा रहें सिवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी बलीराम कुमार सोनी पिता अमरनाथ साह ने उठाकर मशरक थाना पुलिस को सौंप दिया हैं। मौके पर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बच्ची को महिला कांस्टेबल की अभिरक्षा में रखा और सोशल मीडिया के माध्यम से थाना क्षेत्र में प्रचार कराया जिससे कुछ ही घंटों बाद मौके पर थाना परिसर में परिजनों द्वारा पहुंच गुम हुई बच्ची को पहचान लिया गया। मौके पर जमादार अशोक चौधरी ने कागजी कार्यवाही करतें हुए गुम हुई बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बच्ची की पहचान छपरा सदर के विष्णुपुरा रौजा गांव निवासी सुदामा महतो के 2 वर्षीय पुत्री आयुषी कुमारी के रुप में हुई। बच्ची अपने मामा के यहां मशरक पेट्रोल पंप के सामने पुनम स्वीस्टस के यहां आयी थी। बच्ची अपनी मां के गोद में जाकर खुशी से झूम उठी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग