अनियंत्रित चार चक्का ने रिटायर्ड शिक्षक को मारा टक्कर, पीएचसी में भर्ती
पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर पोखरा गांव में शनिवार की देर रात सड़क दुघर्टना में एक रिटायर्ड शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में मुखिया प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह ने भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान घायल रिटायर्ड शिक्षक की पहचान चैनपुर पोखरा गांव निवासी स्व भिखर राम के 70 वर्षीय पुत्र राधा मोहन राम के रूप में हुई। घायल के परिजन ने बताया कि वे अपने दरवाजे पर खड़े थे कि अनियंत्रित चार चक्का वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर बंगरा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह ने घायल रिटायर्ड शिक्षक का इलाज कराकर मामले में चार चक्का वाहन से सुलह समझौता भी करा दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग