अनियंत्रित बोलेरो से बचने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार नहर पुल से नीचे गिरा, पीएचसी में भर्ती
पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बड़की सेमरी गांव निवासी लालबाबू राउत के 24 वर्षीय पुत्र कर्ण राउत घर से गोढना बाजार जाने के दौरान सड़क दुघर्टना में घायल हो गया जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि कर्ण की शादी शुक्रवार को हुई थी और शनिवार की देर शाम गोढना बाजार पर घरेलू सामान मोटरसाइकिल से खरीदने जा रहा था कि गोढना नहर पर सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो से बचने के दौरान नहर पुल से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। पीएचसी में इलाज के दौरान स्थानीय राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने पीएचसी चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद को फोन कर घायल मरीज का बेहतर इलाज कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग