विभागीय लापरवाही से लोगों को नहीं मिल रहा नल का जल
- तरैया के पचरौड़ में बाढ़ के पानी में ध्वस्त हो चुका है पाइप, विभागीय अधिकारी मौन, लोग परेशान
तरैया (सारण)। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बाढ़ के पानी में नल जल का पाइप ध्वस्त हो जाने के कारण अब करीब तीन माह बाद भी लोगों को नल का जल नसीब नहीं हो रहा है। बता दें कि तरैया के संग्रामपुर गांव में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा बड़े पानी टंकी का निर्माण किया गया। जिसका उद्घाटन करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बिहार सरकार के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया था। सैकड़ों लोगों को नल का शुद्ध जल मिल रहा था। परंतु अगस्त महीने में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने लोगों के सपनों पर पानी फेर दिया। पचरौड़ बाजार स्थित नदी से गुजरते पानी टंकी का पाइप बाढ़ के पानी में ध्वस्त हो गया। तब से पानी टंकी से पानी का सप्लाई बंद हो गया और लोगों को पीने के लिए शुद्ध जल नहीं मिल रहा है। इसकी शिकायत लोगों ने कई बार सक्षम पदाधिकारियों से किया। परंतु आज तक इस पाइप का मरम्मत भी नहीं हुआ और पानी का सप्लाई भी नहीं किया जा रहा है। जिस कारण से लगभग तीन माह से लोगों को शुद्ध जल नसीब नहीं हो रहा है। पचरौड़ बाजार के व्यवसायियों, दुकानदारों व ग्रामीणों ने शीघ्र ही पाइप दुरुस्त कर नल का जल उपलब्ध कराने की मांग की है। दवा व्यवसायी राजीव कुमार सोनी ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार लिखित और मौखिक रूप से विभागीय अधिकारियों को दिया गया है। परंतु आज तक ध्वस्त पाइप को ठीक नहीं किया गया और ना ही शुद्ध जल की आपूर्ति की जा रही है। पचरौड़ बाजार के व्यवसायियों और ग्रामीणों ने इसे शीघ्र चालू कराने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग