ठंड की दस्तक के साथ चोरी की घटनाओं में वृद्धि

तरैया (सारण)। ठंड की दस्तक के साथ जैसे जैसे ठंड में वृद्धि होना शुरू हुआ है। वैसे-वैसे चोरी की घटनाओं में भी वृद्धि होने लगी है। शनिवार की रात्रि में थाना क्षेत्र के तरैया बाजार पर एक कपड़ा दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली है। इस संबंध में मुरलीपुर गांव निवासी व शर्मा ड्रेसेस रेडीमेड कपड़ा दुकान के संचालक कामाख्या नारायण शर्मा ने एक लिखित शिकायत तरैया थाना में दिया है। दिए गए शिकायत प्रतिवेदन में कहा है कि वे तरैया बाजार स्थित अपने कपड़ा दुकान को 28 नवंबर की संध्या बंद करके अपने घर आ गए। 29 नवंबर को जब सुबह में दुकान खोलने गए तो देखा कि दुकान के पीछे से दीवाल में सेंध मारकर चोर दुकान में चोरी कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि काउंटर में रखा 35 हजार नकदी समेत कीमती कपड़े की चोरी कर ली गई है। आगे उन्होंने बताया कि नकदी समेत लगभग 75 हजार रुपये की सामान चोरी गई है। उन्होंने तरैया पुलिस से मामले की जांच कर दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग