आग लगने से धान की सैकड़ों बोझे जल कर खाक

मांझी/दाउदपुर (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरवां नया टोला में आग लगने से एक किसान का करीब एक सौ धान के बोझे जल कर राख हो गए। वहीं सूखने के लिए डाले गए गर्म कपड़े भी जल गए। मिली जानकारी के अनुसार दिनेश सिंह ने धान की कटनी करा कर अपने मकान के बगल में बोझे इकट्ठे कर रखे थे। तभी दोपहर में अचानक उसमें आग लग गई। उसके बाद आग की लपटें उठती देख कर आसपड़ोस के कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लपटें इतनी तेज थी कि बुझाने वालों के पसीने छूट रहे थे। घंटो मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। तब तक बड़े पैमाने पर नुकसान हो चुका था। किसान दिनेश सिंह ने सहायता स्वरूप मुआवजे की मांग की है। आगलगी में नुकसान की सूचना विभागीय अधिकारी व कर्मी को दे दी गई है। किसान दिनेश सिंह कहा कि इस बार धान की अच्छी पैदावार होने की उम्मदी थी। किंतु आगलगी ने कई महीनों की कड़ी मेहनत व उम्मीद पर पानी फेर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग