बिजली कर्मियों से मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज
मांझी/दाउदपुर (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के लेजुआर गांव में विद्युत विभाग के जेई व कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दाउदपुर विद्युत प्रशाखा के जेई गौतम कुमार ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार बकाया विद्युत बिल को लेकर विद्युत-विच्छेदन के दौरान जेई गौतम कुमार अपने कर्मियों के साथ जब लेजुआर के मनु कुमार सिंह के दरवाजे पर पहुंचे, तो पाया कि वहां पोल से टोका लगा कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही है। पूछताछ करने पर विद्युत से संबंधित स्थल पर कोई कागजात नहीं पस्तुत किया। कागजात मांगने पर मनु कुमार सिंह एवं मनोरंजन सिंह अचानक मानव बल धनंजय कुमार भर, कनीय सारणी पुरुष व आरआरएफ और जेई के साथ भी गाली-गलौज एवं मारपीट की। विद्युत चोरी से विभाग को करीब 86 हजार 48 रुपये की क्षति हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग