उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 255 लीटर देशी व 54 लीटर विदेशी शराब किया बरामद
- मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों द्वारा छापेमारी से शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दियरा इलाके में स्थित बनिया हसनपुर एवं भलुआ शंकर डीह गांव में मद्य निषेध विभाग पटना इकाई के अधिकारियों एवं तरैया पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दोनों गांव से 255 लीटर देशी व 54.675 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस सम्बंध में पुलिस अवर निरीक्षक प्रेम कुमार तिवारी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें कहा गया है कि मद्य निषेध इकाई पटना के मद्य निषेध अधीक्षक तारिक मोहम्मद एवं निबंधन विभाग पटना के निरीक्षक अशोक जी के संयुक्त टीम के साथ तरैया थाना के पु.अ.नि. महेंद्र पंडित, स.अ.नि. सुमन्त जी बारी एवं पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर भलुआ शंकर डीह गांव में अशोक महतो के घर छापेमारी किया गया तो घर के आंगन से 126 बोतल विदेशी शराब मात्रा 46.215 लीटर एवं 230 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वहीं बनिया हसनपुर गांव निवासी संतोष सहनी के यहां छापेमारी किया गया तो बासवाड़ी से 47 बोतल विदेशी शराब मात्रा 8.460 लीटर एवं 25 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। उक्त दोनों गांव से छापेमारी में कुल 255 लीटर देशी व 54.675 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। पुलिस की भनक लगते ही दोनों शराब कारोबारी पहले ही फरार हो चुके थे। वहीं इस तरह एकाएक मद्य निषेध विभाग पटना इकाई के अधिकारियों द्वारा छापेमारी से क्षेत्र के शराब कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग