अस्पताल से गायब व्यक्ति मिला, परिजनों में खुशी
दाउदपुर (सारण)। विगत चार दिनों से अस्पताल से गायब जख्मी को दाउदपुर मुखिया प्रमोद सिंह ने छपरा के सड़कों पर भटक रहे व्यक्ति को खोजकर परिजन को सौंपा। जिससे पीड़ित परिजनों में अनहोनी की आशंका व मायूसी टल गई। बताते चलें कि छपरा सदर अस्पताल से 26 नवम्बर को दाउदपुर के सिसवां गांव निवासी पंचा साह का 50 वर्षीय पुत्र बहादुर साह सड़क दुर्घटना में जख्मी होकर भर्ती हुए। जब तक परिजन अस्पताल पहुंचते तबतक बहादुर मध्य रात्रि में इलाज के बाद धीरे से अस्पताल से निकल गया। उधर परिजन काफी खोजबीन के बाद घायल की पत्नी मीरा देवी ने दाउदपुर थाना में घायल पति के अस्पताल से गायब होने को लेकर लिखित आवेदन दिया था। जहाँ स्थानीय प्रशासन व पंचायत के मुखिया द्वारा तलाश जारी किया गया। रविवार की शाम मुखिया ने दो दिनों से खोजबीन के दौरान बहादुर को छपरा श्याम चौक के आसपास सड़क पर भटकते देखा। और उसे साथ लेकर परिजन को सौंपा। तो पीड़ितों के घर में खुशी की लहर दौड़ गयी। बताया जाता है कि बहादुर गांवों में फेरी कर पावरोटी बेच कर अपने परिवार का गुजरबसर करते है। जिससे परिवार को उनकी चिंता सताने लगी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग