ताजपुर में बाइक चुराते चोर धराया
मांझी (सारण)। ताजपुर में बाइक चोरी करते रंगे हाथ बाइक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर मांझी पुलिस को सौंप दिया। वहीं पुलिस गिरफ्तार चोर से पूछताछ कर रही है जदयू नेता मनोज सिंह ने बताया कि बाइक चोरों के आतंक से ताजपुर में दहशत व्याप्त है। इसके पहले कई बाइक चोरी हो चुका है। जिस कारण सभी लोग अपने अपने बाइक पर ध्यान रखते हैं और इसी का नतीजा है कि वह चोर आज रंगे हाथ पकड़ा गया। जो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि बाइक सवार ताजपुर में सामान खरीदने आया था और बाइक लगाकर जैसे ही आगे बढ़ा कि बाइक चोर बाइक लेकर भागने लगा। तभी उसकी नजर बाइक पर पड़ी और उसने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार चोर रिविलगंज थाना क्षेत्र के मोहब्बत परसा निवासी राजाराम यादव का पुत्र प्रदीप यादव बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग