नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 200 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट।
मशरक (सारण)। प्रखंड के सोनौली पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनौली उर्दू के परिसर में मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें मुख्य रुप से सोनौली गांव निवासी शहाबुद्दीन खान उर्फ गुड्डू के देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 रोगियों का मुफ्त इलाज किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व उपसभापति सलीम परवेज थे। शिविर में मुख्य रूप से डॉ गजराल रौफ़, डॉ आसिफ इकबाल, डॉ नेहाल अहमद, डॉ मनोरंजन सिंह, डॉ रिजवान अहमद, डॉ सद्दाम हुसैन, डॉ अजहर आलम, सभी मशरक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने मुफ्त इलाज शिविर में सराहनीय सहयोग किया। इस मौके पर डॉ इब्राहिम खान, राजद के अल्पसंख्यक समुदाय के प्रखंड अध्यक्ष इम्तेयाज खान उर्फ चुनु बाबू ,मो. इरशाद खान शिक्षक, अरमान खान, समीर राजा, अंजार राजू, नजमुदिन भुटेली आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग