मशरक पीएचसी में हर माह रोगी कल्याण समिति की बैठक नहीं होने से क्षोभ
मशरक (सारण)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में रोगी कल्याण समिति बैठक बहुत दिनों से नही हो पाई है। इस संबंध में राजेंद्र प्रसाद सिंह समिति सदस्य के द्वारा लिखित आवेदन देकर बैठक बुलाने हेतु सिविल सर्जन सारण एवं समाहर्ता सारण से आग्रह किया गया है। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि कोरोना काल में सरकार द्वारा उपलब्ध राशि एवं खर्च का समीक्षात्मक बैठक होनी चाहिए। जिसे खर्च की सही जानकारी आम जनों तक पहुंच सके। लेकिन अभी तक इस पर कोई बैठक के संबंध में कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर समिति के सदस्यों द्वारा जो छोभ व्यक्ति किया गया है। बैठक नहीं कराने को लेकर प्रश्न चिन्ह लग गया है। समिति का मुख्य उद्देश्य रोगियों के हित में काम करना है। लेकिन इस रवैए के कारण सही से रोगियों को एवं आम जनता को सरकार की सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग