पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
छपरा (मनोरंजन पाठक)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को एक तरफ जहां लाखों श्रद्धालुओ ने गंगा स्नान कर दान पुण्य किया और पूजा-अर्चना की। वहीं इस खास दिन को और भी खास एवं यादगार बनाने के लिए कुछ परिवारों ने फलदार पौधारोपण किया। बताते चलें कि “पाठक की नज़र से” की पौधरोपण करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए छात्रों ने अपने जन्म दिन एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इसे यादगार बनाते हुए दर्जनों फलदार और छायादार पेड़ पौधे लगाए। अपने जन्म दिन को खास और यादगार बनाने के लिए हर्ष तिवारी, उत्कर्ष तिवारी, सुयश कात्यान, आयुष रंजन, नितेश तिवारी आदि ने सारण जिले की विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग