शादी वाले घर में चोरी करते गृह स्वामी ने दो चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया
छपरा (सारण)। चोरी की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। जिसके कारण ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। रात रात भर लोग जागते नजर आ रहे हैं। प्रशासन की गाड़ी केवल गश्ती के नाम पर बालू और दारू की जांच जुटी हुई है। चोरी की घटना के घंटो इंतजार के बाद पुलिस पहुंचती है। जी हां घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शेरपुर पंचायत के घेघटा गाँव के संजय सिंह की घर की है। जहाँ उनके घर मे भतीजी की शादी समारोह की तैयारी चल रहा है। तभी दो चोर उनके घर मे घूमते नजर आए। महिलाओं को शक हुआ तो उन्होंने लोगों से कहा। जब तक लोग कुछ समझते दोनों चोर भागने का प्रयास करने लगे। जिसे गृहस्वामी संजय सिंह ने पकड़ लिए। तब तक उनके साथी भागने में कामयाब हो गए। लेकिन दोनों चोर ने अपने साथी की बात को नहीं स्वीकार किये। लेकिन गृहस्वामी ने बताया कि दो मोबाइल गायब है। जिसकी कीमत हजारों में थी। वहीं शादी समारोह में आयी महिलाओं ने बताया कि बहुत से सामान जिसमें गहने वगैरह नहीं मिल रहे हैं। शक है कि ये दोनों चोर अपने साथियों की सहायता से गयाब कर दिए है। जिसकी कीमत लाखो में थी। हद तो तब हो गई। जब पकड़े गए चोर की घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बढ गई है। जिसकी दूरी महज दो किलोमीटर होगी फिर भी पुलिस प्रशासन को आने में दो घंटे लग गए। लोगों ने पुलिस प्रशासन के आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है दोनों चोर शेरपुर नया बस्ती के रहने वाले हैं। दारू के नशे में चूर थे। जब कि बिहार में दारू बंद है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग