कार्तिक पूर्णिमा हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान-दान किया, पुलिस प्रशासन रही अलर्ट

छपरा (मनोरंजन पाठक/के. के. सिंह सेंगर)। कार्तिक मास का सबसे महत्वपूर्ण स्नान पूर्णिमा के ही दिन का विशेष महत्व रखता है। वहीं इस कोरोना काल के बीच लोगों ने कहीं से भी सोशल डिस्टेंस का पालन करते नहीं दिखा। लगभग सभी लोग बिना मास्क के ही दिखे। क्योंकि आस्था के साथ कोई भी समझौता सम्भव नहीं होता। जिसका जीता जागता उदाहरण आज के इस गंगा स्नान से देखा गया। हालांकि पुलिस प्रशासन के लोग भीड़ को नितंत्रित करते दिखे एवम गंगा घाटों में नाव से एसडीआरएफ के टीम के साथ सदर एसडीओ सहित स्थानीय थाना के पुलिसकर्मियों के द्वारा लागातार पेट्रोलिंग भी की गई। लेकिन कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए प्रशासन के तरफ से ऐसी कोई भी व्यवस्था नहीं दिखी। बताते चलें कि जिला जदयू महिला उपाध्यक्ष नीतू सिंह के द्वारा भी निरीक्षण कार्य किया गया। वहां मौजूद गोताखोर समाजसेवी कृष्णा सिंह ने बताया कि उनके टीम के तरफ से घाटों की निगरानी की गई। भीड़ में कोई भी अप्रिय घटना न हो इसके लिए दर्जनों गोताखोरों को मुस्तैद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग