समाजवादी नेता का निधन
छपरा (वीरेश सिंह)। भारत सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री स्वर्गीय राम बहादुर सिंह के सहयोगी व समाजवादी नेता और मांझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के गोबरही टोला गांव के निवासी राज कुमार सिंह की हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह बहुत दिनों से बीमार चल रहे थे। वह लगभग 75 वर्ष के थे। वहीं धीरेन्द्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि वह शुरू से राजनीतिक जीवन में ज्यादा रुचि रखते थे। वह राजेंद्र कालेज छपरा में जब छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे। तब उनका जुलूस गाजे बाजे के साथ राजेन्द्र कालेज से म्युनसिपल चौंक तक निकला था। वह अपने पीछे एक पुत्र दो पुत्री चार पोता पोती सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार डुमाईगढ घाट पर सरयू नदी तट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। मुखाग्नि उनके पुत्र सुधीर सिंह ने दिया। इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह, शिक्षक त्रिगुणा सिंह, लाल बाबू सिंह, राम नाथ प्रसाद, नर्वदेश्वर सिंह, उमेश सिंह आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग