बस से उतरते वक्त वृद्ध महिला घायल, सदर अस्पताल रेफर
मशरक (सारण)। एस एच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के महावीर चौंक बस स्टैंड में सिवान जिले के मलमलिया से बस से आ रही वृद्ध महिला उतरने के दौरान गिरने से पैर पर बस का चक्का चढ़ने से गंभीर रूप से घायल हो गई। बस स्टैंड के लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां वृद्ध महिला की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के मुरली मठ गांव निवासी स्व रामनाथ भारती की 60 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई। मामले में घायल महिला ने बताया कि वह मलमलिया से सबंधी के यहां से आ रही थी कि मशरक में उतरने के दौरान बस चल पड़ीं। जिससे बस का टायर पैर पर चढ़ गया जिससे वह घायल हो गई। मौके पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने प्राथमिक उपचार के बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग