एकमा में घटित दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
के के सिंह सेंगर की रिर्पोट।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एन एच 531 पर घटित दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एन एच 531पर अलख नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एकमा के सामने जीप व बाइक के टक्कर में बाइक सवार रीठ गांव के विनोद कुमार शर्मा व गोसाई गांव के रवीन्द्र कुमार घायल हो गए.जीप के चालक ने आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर आवश्यक उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं मुख्य मार्ग पर हेकाम गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी चार पहिये वाहन के पीछे से अनियंत्रित बाइक के टक्करा जाने से बाइक सवार चातरा गांव निवासी आयुष कुमार व नितेश कुमार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इमरान ने आवश्यक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चारों युवकों को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग