राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

आर्केस्ट्रा देख कर घर लौट रहे दो युवकों की हत्या, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी

आर्केस्ट्रा देख कर घर लौट रहे दो युवकों की हत्या, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी

के के सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में स्थित केशरी गांव में सोमवार की रात दो युवकों को अज्ञात हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद गंभीर रुप से घायल एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी पाकर एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे। आसपास के लोगों से जरूरी पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं एसडीपीओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक मंजू कुमारी सिन्हा भी मौके पर पहुंच कर पीड़ित पक्ष सहित ग्रामीणों से आवश्यक पूछताछ कर जानकारी हासिल किया। एसडीपीओ ने शीघ्र ही हत्याकांड का राजफाश करने एवं हत्यारों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। मिली जानकारी के अनुसार एकमा थाना क्षेत्र के केशरी गांव में शादी समारोह के आर्केष्ट्रा प्रोग्राम देखकर लौट रहे दो युवक अज्ञात अपराधियों की गोली का शिकार हो गए। वारदात एकमा थाना के केशरी गांव की है। जहां बीती रात दो युवकों की मौत गोली लगने से हुई है। गोली से मौत के शिकार युवकों में सत्येंद्र तिवारी के पुत्र रोहित कुमार तिवारी (25) व स्वर्गीय राम दास राय का पुत्र मनोरंजन राय उर्फ चीनी (22) शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार घटना वाली रात केशरी गांव के तीन घरों में बारात आई थी। जिसमें आर्केष्ट्रा कार्यक्रम भी आयोजित हो रहा था।बताया गया है कि दोनों युवक भी आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखकर अपने घर लौट रहे थे। बताते हैं कि जेनरेटर और लाउडस्पीकर के शोरगुल का लाभ उठाते हुए अपराधियों ने दोनों युवकों के सिर में गोली मार कर ढेर कर दिया। जिसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई। गांव में कोहराम मच गया।

दिवाली पर दिल्ली से घर आया था मनोरंजन :

गोली लगने से मौत का शिकार रोहित बीटेक योग्यताधारी था। वह गांव में ही दूध डेयरी का संचालन करता था। वहीं मनोरंजन राय दिल्ली में रहता था। वह दिवाली के एक दिन पूर्व ही गांव लौटा था। दोनों युवकों में गहरी दोस्ती थी। वे साथ-साथ रहते थे। रोहित शादीशुदा था। उसकी एक एक बेटी भी एक साल की है। जबकि मनोरंजन अविवाहित था।

अबूझ पहेली बनी दो युवकों की हत्या:

आखिर दोनों युवकों की गोली मारकर हत्या की वजह क्या है? यह परिजनों व पुलिस के लिए भी अबूझ पहेली बनी हुई है। ग्रामीण व परिजन भी इस वारदात को लेकर कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुट गई है। पुलिस कॉल डिटेल्स के आधार पर भी मामले की गहन तहकीकात कर रही है। उधर हत्या को लेकर ग्रामीणों व क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विधायक व जिला पार्षद प्रतिनिधि ने जताई संवेदना:

केसरी गांव में दो युवकों की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर एकमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीकांत यादव व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हरेराम यादव ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।