आग लगने से नकदी और सामान जलकर राख
लहलादपुर(सारण)। जनता बाजार थाना क्षेत्र के लहलादपुर गांव निवासी जगदीश प्रसाद तथा अशोक प्रसाद के खपड़ैलनुमा दालान में सोमवार की रात आग लगने से गेहूं, फर्नीचर, अन्य सामग्री सहित हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार परिवार के लोग घर में सो रहे थे। तभी दलान में आग लग गई। आग की लपट देख आनन-फानन में सभी दौड़े तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने काफी मेहनत कर आग पर काबू पाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग