तरैया में खाना बनाने के क्रम में चुल्हे की चिन्गारी से लगी आग, एक बच्चे की झुलसकर मौत, मातम
तरैया (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पचभिडा गांव में मंगलवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिगारी से घर में आग लग गई। आग लगने से रिटू राम के सात वर्षीय पुत्र आलोक कुमार की घटनास्थल पर ही झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। इस हृदय विदारक दृश्य को देख सभी की आंखें नम हो जा रही थीं। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि चूल्हे की चिगारी से करकटनुमा घर में आग लग गई। रिटू राम का घर गांव के अंतिम छोर पर है। ग्रामीण जब तक पहुंचते सबकुछ जल कर राख हो गया था। आग ने कुछ देर में ही विकराल रूप ले लिया। स्वजन रोजमर्रा के सामान समेटने में जुटे थे। जब बच्चे की खोज की गई तो आलोक कहीं नजर नहीं आया। तब ग्रामीण आनन-फानन में लाठी-डंडे के सहारे करकट को हटा कर खोज करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने देखा कि घर में चौकी पर सो रहे आलोक की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने शव को आग से बाहर निकाला। आलोक की मां नेहा देवी ने गांव में ही अपने दूसरे घर पर तीन दिन पहले एक बच्ची को जन्म दी है। आलोक का पिता रिटू राम दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद बच्चे की बुआ लालमुनि देवी, सीमा कुमारी, दादी व अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण स्वजनों को सांत्वना देने में जुटे थे। अग्निशमन वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ अंकु गुप्ता ने सीआइ को भेज कर घटना की जांच कराई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग