सीएस ने मशरक पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, गायब मिले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, शोकॉज
मशरक (सारण)। सिविल सर्जन डॉ. माधेश्वर झा ने मंगलवार को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सिविल सर्जन के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनंत नारायण कश्यप अनुपस्थित पाए गए। सिविल सर्जन डॉ. माधेश्वर झा ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनंत नारायण कश्यप की एक दिन की हाजिरी काटने का निर्देश। प्रभारी डॉ. कश्यप 30 नवंबर तक छुट्टी पर गए थे। मंगलवार को वापस आना था, लेकिन वे नही लौटे थे। इसके बाद अस्पताल के सभी कक्ष व मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की जमकर फटकार लगाई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग