छपरा जेल के समीप गोली लगने से जख्मी गृहरक्षक ने चार लोगों को किया नामजद
छपरा(सारण)। मंडल कारा के बाहरी मुख्य गेट पर सोमवार की रात गोली लगने से जख्मी गृह रक्षक के बयान पर चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उनके द्वारा दिये गये फर्द बयान में घटना का कारण भूमि विवाद बताया गया है। फर्द बयान में स्थानीय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी शिवनाथ राय, रविद्र राय, बुटन राय एवं दौलतगंज मोहल्ला निवासी नीरज कुमार को नामजद किया गया है। फर्द बयान में बताया गया है कि नीरज कुमार के द्वारा गुदरी बाजार स्थित उसके जमीन पर कब्जा कर उसमें दवा दुकान चलाया जाता है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष मुकेश झा के द्वारा नामजद तीन व्यक्ति शिवनाथ राय, रविद्र राय, एवं बुटन राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विदित हो कि सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी गृह रक्षक रामाशंकर यादव को दो बाइक सवार चार अपराधियों ने मंडल कारा के बाहरी गेट पर ड्यूटी के दौरान गोली मार दी थी। गोली उनके दाहिने पैर में लगी थी। जिसके कारण पैर की हड्डी टूट गई थी। गंभीर स्थिति में उनको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग