आर्केष्ट्रा में उत्पात मचाते हुए मारपीट करने व कन्या के दरवाजे पर पहुंच छेड़खानी करने की प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। जनवासे में चल रही आर्केष्ट्रा में उत्पात मचाते हुए मारपीट करने तथा कन्या के दरवाजे पर पहुंच छेड़खानी करने की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा की है। मामले की प्राथमिकी उर्मिला देवी ने दर्ज कर पांच लोगों को नामजद किया है. पीड़िता ने बताया है कि उसकी बेटी की बरात बीती रात आई थी। जनवासे में शांतिपूर्ण आर्केष्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था इसी बीच शराब की नशे में धुत्त होकर गांव के ही तीन युवक आये और उत्पात मचाना शुरू दिया.युवकों ने कई कुर्सियां तोड़ दी। मना करने आये कन्या की भाई शुभम सिंह तथा राकेश सिंह की युवकों ने पिटाई करते हुए गले की चेन व आभूषण छीन ली गई तथा हथियार के बल पर आर्केष्ट्रा का कार्यक्रम बन्द करा दिया। बुधवार की सुबह पुनः नामजद युवक पिपरा निकासी वरुण सिंह, कुणाल सिंह, सुभाष सिंह सहित सभी कन्या के दरवाजे पर पहुंच हथियार के बल पर प्राथमिकी कर्ता की ननद के आभूषण छीन लिए. नामजदों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की। मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी कर लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग