सड़क दुर्घटना में आँगनबाड़ी सहायिका समेत दो जख्मी, रेफर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा/भेल्दी (सारण)। भेल्दी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी राजेश वर्मा की पत्नी तारा मुन्नी देवी अनियंत्रित बाइक के ठोकर से घायल हो गई। वह अपने दरवाजे पर बैठे हुई थी।तभी अनियंत्रित बाइक चालक ने ठोकर मार कर फरार हो गया। अमनौर प्रखंड के मदारपुर पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 146 पर सहायिका पद पर कार्यरत है। गड़खा सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।वहीं छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के ठीकहां मरीचा के समीप अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर लगने से फुर्सतपुर गांव निवासी मो शहबाज अंसारी के पुत्र 22 वर्षीय मो आजम घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने सीएचसी लाया। डॉक्टरों ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया युवक गड़खा बाजार से सामान खरीद कर लाने जा रहा था। इसी क्रम में घटना हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग