जयंती पर याद किये गये डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद, प्रतिमा पर किया गया मल्यार्पण

छपरा(सारण) जिला प्रशासन के द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ती मनायी गयी। छपरा शहर के नगरपालिका चैक पर स्थापित डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुलिस अधीक्षक धूरत सायली सावला राम, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अपर समाहर्ता डाॅ. गगन, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर अरूण कुमार सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ राजनितिक दलों के अध्यक्ष, सचिव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एवं प्रबुद्धजनों के द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उप विकास अयुक्त अमित कुमार ने कहा कि डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद के द्वारा जीवन पर्यन्त सदाचार एवं सादगी का पालन किया गया और इस मामले में उनके द्वारा एक कीर्तिमान स्थापित किया गया। जिसका हमारे जीवन में बड़ा महत्व है और यह सभी के लिए अनुकरणीय है। डाॅ. प्रसाद देश के अनमोल रत्न थे, जिनकी प्रतिभा की आज भी उदाहरण दी जाती है। 3 दिसम्बर 1884 को तत्कालीन सारण जिला के जीरादेई ग्राम में उनका जन्म हुआ। गाँधी जी के साथ उन्होने देश की आजादी में सक्रिय योगदान दिया। खासकर किसानाें की समस्याओं को सुलझाने में उनकी अग्रणी भूमिका रही। आज उनकी जयन्ती के अवसर पर जिला प्रशासन सारण के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धाॅजली अर्पित की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग