केंद्रीय टीम ने पीएचसी परसा का औचक निरीक्षक किया
विकास कुमार की रिर्पोट। दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। केंद्रीय टीम में सामिल कालाजार विभाग के कंसल्टेंट डॉ बी एन रैना ने पीएचसी परसा में गुरुवार की शाम कालाजार का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने परसा की स्थिति पर असंतोष जताते हुए चिकित्सा पदाधिकारी तथा कालाजार विभाग से जुड़े कर्मियों को निर्देशित करते हुए कई टॉस्क सौंपे।कंसल्टेंट के टीम के साथ जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिंह ने कालाजार नियंत्रण व इससे संबधित रोगियों की पहचान होने पर समय-समय पर विभाग द्वारा जारी निर्देश की सभी बिंदुओं पर चर्चा की।टीम ने सभी इलाकों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार कालाजार से बचाव के लिए रसायन व पाउडर की छिड़काव कराने का निर्देश दिया।साथ ही कालाजार के लक्षण पाए जाने वाले रोगियों को दवाएं देने के साथ उसकी उचित मॉनिटरिंग करने एवं फ्लोअप करने का निर्देश चिकित्सकों को दिया गया।सभी गांवों में संबंधित पोषक क्षेत्रों में कालाजार पीड़ित रोगियों की पहचान करने के लिए आशा कर्मियों को भी टॉस्क सौपा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग