रिविलगंज अंचलाधिकारी ने अग्निपीड़ितों के बीच तत्काल सहायता सामग्रियों का किया वितरण
आशिफ खान की रिर्पोट। दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। सारण जिले के रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं० 19 बैजूटोला दलित बस्ती में मंगलवार की देर रात भीषण आगलगी की घटना हुई जिसमें दर्जनों घर भीषण आग की चपेट में आकर भस्म हो गए और भीषण आग की चपेट में आए घरों में रखे जेवरात, चेक, नकद राशि, अनाज सहित कई कीमती सामान भी जलकर राख हो गया जिससे पीड़ितों का काफी नुकसान हुआ। घटना के बाद रिविलगंज अंचलाधिकारी संगीता कुमारी ने अग्निपीड़ितों के बीच ठंड के मौसम को देखते हुए तत्काल दरी, कंबल, पालीथीन, तिरपाल व खाने की तत्काल सामग्रियों का वितरण किया साथ ही रिविलगंज अंचलाधिकारी संगीता कुमारी ने बताया कि भीषण आग की चपेट में आए अग्निपीड़ितों को हरसंभव मदद करने की कोशिश जारी है ठंड के मौसम को देखते हुए आज कुछ तत्काल सामग्रियों का वितरण किया गया है जिसमें दरी, कंबल, पालीथीन, तिरपाल, व खाने की सामग्री आदि शामिल है और उन्होंने कहा कि आगलगी की चपेट में आए पीड़ितों के पैसे व चेक पुनः वापस दिए जाएँगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग