जन्मदिन में शामिल होने जा रही युवती बाइक से गिरकर घायल, ईलाज के दौरान हुई मौत
आशिफ खान की रिर्पोट। दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव के पास अनियंत्रित बाइक होने से गिरकर युवती घायल हो गई, युवती को पटना पीएमसीएच में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि दो सगी बहनें अपने भांजे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने लिए कोपा थाना क्षेत्र के बलडीहां गांव में अपने जीजा टुनटुन यादव के घर बाइक से सवार होकर जा रहीं थीं, उसी दौरान रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव के पास बाईक अनियंत्रित हो गई और बाइकसवार युवतियां गिरकर चोटिल हो गईं आनन फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां एक युवती कि स्थिति गम्भीर देखते हुए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, मृतक लड़की की पहचान गोदना मठिया वार्ड नं० 16 निवासी रम्भू यादव के 18 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी के रूप में की गई है, वहीं घायल काजल कुमारी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग