डेरनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना 22 बोतल अंग्रेजी शराब छपामारी में की बरामद, तस्कर फरार
विपीन कुमार की रिर्पोट। दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के डेरनी में मंगलवार की शाम स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के डेरनी गांव में छापेमारी कर जितेंद्र साह पिता- जलेस्वर साह के घर में छुपा कर रखा गया 2 कार्टून में आरएस 750 एमएल के 16 बोतल और रॉयल स्टेज के 350 एमएल के 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की और रूपेश चौधरी पिता- शिवनाथ चौधरी के घर से गैलन में रखे 15 लीटर देसी दारू पकड़ने में कामयाबी मिली है। परंतु धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। धंधेबाज पिछले काफी दिनों से शराब के धंधे में संलिप्त था वह शराब लाकर अपने घर में रखकर बेचा करता था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब बरामद की परंतु मजे की बात देखे की पुलिस के आने की खबर धंधेबाज को कैसे मिल जाती है कि धंदेबाज अपना जगह पहले ही छोर भाग जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग