मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ एसडीओ ने चलाया जांच अभियान
- बिना मास्क पहने घूमने वालों से की गई जुर्माने की वसूली
- सदर एसडीओ के नेतृत्व में चलाया गया अभियान
- एसडीओ ने कहा- कोरोना से बचाव के लिए मास्कका उपयोग बहुत जरूरी
छपरा। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिना मास्क के बाजारों में घूमने वाले और सड़कों पर चलने वाले व्यक्तियों के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के नगरपालिका चौक पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क के घूमने वाले बाइक चालकों व अन्य व्यक्तियों से जुर्माने की वसूली की गई तथा जुर्माने के एवज में व्यक्तियों को दो-दो मास्क उपलब्ध कराए गए। इस दौरान लोगों से हमेशा मास्क के उपयोग करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अपील किया गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का उपयोग बहुत जरूरी है। ऐसे देखने को मिल रहा है कि लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। जिससे संक्रमण फैलने की संभावना अधिक है इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। ताकि लोगों को मास्क के उपयोग के प्रति जागरूक किया जा सके और कोरोना संक्रमण के रोकथाम किया जा सके।
शारीरिक दूरी का पालन आवश्यक:
आम जनों से अपील करते हुए सदर एसडीओ ने कहा कि भीड़भाड़ वाले जगहों पर 2 गज की दूरी का पालन करना बहुत जरूरी है। एक दूसरे से बात करते समय शारीरिक दूरी का ख्याल रखना चाहिए ताकि संक्रमण का प्रसार होने से रोका जा सके।
जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाए:
सदर एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस व प्रशासन के डर से मास्क का उपयोग नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते लोगों को हमेशा कोविड-19 का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही दूसरों को भी जागरूक किया जाना चाहिए। कोरोना की लड़ाई में सभी की सहभागिता आवश्यक है। हम सब को एकजुट होकर इस जंग में साथ देना है।
स्वास्थ्यकर्मी भी कर रहे हैं जागरूक:
जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गांव स्तर पर आशा कार्यकर्ता क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दे रही है तथा जरूरी सेवाओं को पहुंचा रही है। इसके साथ ही बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इन जगहों पर मास्क का उपयोग है जरूरी:
- भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर
- लोगों से आपसी मेलजोल के वक्त
- सर्दी-खांसी से पीड़ित लोगों से बातचीत के दौरान
- व्यस्त सार्वजनिक स्थलों पर
- कार्यस्थल पर जहां आप अधिक लोगों से संपर्क में आते हैं
- सार्वजनिक परिवहन साधनों के उपयोग के दौरान


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग