राजेंद्र महाविद्यालय में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 136वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनी
छपरा (मनोरंजन पाठक/के. के. सिंह सेंगर)। देश के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 136वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को शहर स्थित राजेंद्र महाविद्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. फारूक अली व विशिष्ट अतिथि विधान पार्षद डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव ने सबसे पहले डॉ. राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद विधिवत दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारभ हुआ। जयंती समारोह के दौरान में आकर्षण का केंद्र राजेंद्र बाबू , मौलाना अबुल कलाम, पं. जवाहर लाल नेहरू और भारत माता का वर्चुअल रूप देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राजेंद्र प्रसाद की वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर कुलपति प्रो. फारुक अली ने कहा कि हमें डॉ. राजेंद्र बाबू के पदचिन्हों पर चलने को जरूरत है। गौरतलब है कि राजेंद्र बाबू ने अपनी मैट्रिक की परीक्षा छपरा स्थित जिला स्कूल से उत्तीर्ण की थी। जिसकी स्थिति आज खराब हालत में है। इस संबंध में जब विधान पार्षद डॉ. यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर राजेंद्र बाबू की धरोहर को सरंक्षित करने का काम करेंगे। इसी क्रम में दिघवारा स्थित राम जंगल सिंह महाविद्यालय में महाविद्यालय के सचिव अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में देश रत्न प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इसकी जानकारी मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग