दो अलग-अलग मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज
दाउदपुर (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा टोला घराड़ी निवासी भीमल यादव की पत्नी कलावती देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप में मुहल्ले के ही पांच लोगों को नामजद किया गया है। नामजद लोगों में राम सूरत यादव, अर्जुन यादव, रमेश उर्फ नेपाली यादव, मंटू यादव व विकास यादव शामिल हैं। वहीं इसी गांव के शिवशंकर यादव ने भी गाली-गलौज के साथ मारपीट करने की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिनमे उपरोक्त लोगों को आरोपित किया गया गया है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग