आपसी विवाद में दम्पति को किया जख्मी
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद में मारपीट कर एक दम्पति को जख्मी कर दिया गया है। मामले में पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद किया है। यह मामला सोहई शाहपुर गांव का है। घटना के संबंध में पीड़ित दीपक कुमार सिंह ने बताया है कि बाजार पर अपने दुकान पर थे। तभी पट्टीदार सुमन्त सिंह दुकान पर आकर वाद विवाद करते गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। तभी रवि सिंह सुनील सिंह भी आ गए और मारपीट जख्मी कर दिए। जब बचने के लिए घर भागते गए, तब सभी ने लाठी डंडे से पत्नी सहित मारपीट कर जख्मी कर दिए। साथ ही आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी गयी है। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अनुसंधान कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग