राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

चोरी की नियत से घर में घुसे चोर को गृह स्वामियों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

चोरी की नियत से घर में घुसे चोर को गृह स्वामियों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचभिण्डा गांव में बुधवार की रात्रि में चोरी के प्रयास से पीछे के रास्ते घर में घुसे एक चोर को गृह स्वामियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया चोर नन्दनपुर गांव निवासी मो. फिरोज बताया जाता है। इस सम्बंध में गृहस्वामी कृष्णा कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि रात्रि में सभी परिवार खाना खाकर सोए हुए थे। इसी दैरान रात्रि करीब 11:50 बजे पीछे से दीवाल के सहारे चढ़ कर घर में चोरी करने के प्रयास से एक चोर घुसा। आवाज सुनकर हमलोग उठे तब तक एक चोर पकड़ा गया। पकड़ा गया व्यक्ति ने अपना नाम मो. फिरोज बताया जो घर में चोरी करने के प्रयास से घुसा था। उसके साथ एक और उसका मित्र आकाश कुमार था, जो बाइक से आया था। वह आवाज सुनकर भाग गया। गृहस्वामी ने बताया कि पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस शिकायत दर्ज कर पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।