जेपीयू में समय से डिग्री प्रमाण-पत्र, प्रोविजनल नहीं मिलने से आक्रोशित हुए छात्र
- डिग्री सेल एवं परीक्षा विभाग में जल्द सुधार नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन
छपरा(सारण)। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सारण जिला परिषद् के छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय कैंपस का दौरा किया. विश्वविद्यालय कैंपस के कई विभागों में व्याप्त अनियमितता को देख छात्र नेताओं ने रोष व्यक्त किया और इसकी शिकायत जेपीयू कुलपति से की. संगठन के राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने बताया कि जब हम सभी विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचे तो दिन के बारह बजे तक डिग्री सेल विभाग में ताला लटका हुआ था और डिग्री सेल काउंटर के बाहर दो दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी हुई थी. उनसे जब बातचीत की गई तो कई छात्र-छात्राओं ने बताया कि हम सब सिवान, गोपालगंज और शहर से बाहर दूर से बार-बार एक हीं काम के लिए विश्वविद्यालय आना पड़ता है. यहां आने के बाद कोई सुनने वाला नहीं है. कई छात्र-छात्राओं ने बताया कि 6 माह, साल भर बीत जाने के बाद भी डिग्री प्रमाण पत्र, अंकपत्र के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे हम सब आर्थिक एवं मानसिक पीड़ा झेलने को विवश है. छात्र-छात्राओं की पीड़ा सुनने के बाद छात्र नेताओं ने समस्याओं को विवि कुलपति के सामने रख, जल्द समाधान कराए जाने का भरोसा दिलाया, और तत्काल इन समस्याओं की मौखिक शिकायत विवि कुलपति प्रो. फारूख अली से किया, तो कुलपति ने तत्काल इससे जुड़े कर्मियों को फटकार लगाई और बंद डिग्री सेल काउंटर खुलवाया और बाकी अन्य समस्याओं को भी जल्द समाधान कराए जाने का भरोसा दिलाया. एआईएसएफ के राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन डिग्री सेल एवं परीक्षा विभाग की हालत में जल्द सुधार नहीं लाती है तो आगे आने वाले दिनों में संगठन जेपी विवि प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगा.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग