तिलक समारोह में जा रहें पिता पुत्र की मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त,एक का हाथ तो एक का पैर टूटा
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोरूआर गांव से मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में तिलक समारोह में मोटरसाइकिल से शामिल होने आ रहें पिता पुत्र की मोटरसाइकिल मे शुक्रवार की देर रात चैनपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने टक्कर मार फरार हो गया वही मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र टक्कर से बगल में खड़ी ट्रक से टकड़ा कर गढ़े में गिर पड़ें और घायलावस्था में तड़पने लगे तभी उसी सड़क से चैनपुर गांव निवासी दो युवक मोटरसाइकिल से शादी समारोह में जाने के दौरान घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया और घायल के परिजनों को जानकारी दी। घायल की पहचान सिवान जिले के बसन्तपुर थाना क्षेत्र के मोरुआर गाँव निवासी भीम प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र हरेराम प्रसाद तथा स्वर्गीय फुलेना भगत के 63 वर्षीय पुत्र भीम प्रसाद के रूप में हुई। वही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजीव कुमार सिंह ने घायल पिता के सर पर गहरा जख्म व एक हाथ टूटा और पुत्र के एक पैर टूटे देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च मेडिकल संस्थान में रेफर कर दिया।वही मौके पर घटना की सूचना पाकर पहुंचें परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग