पूर्व उप मुख्यमंत्री के सुरक्षा के लिए मशरक थाना पुलिस रही चुस्त-दुरुस्त
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पटना से चलकर एस एच-73 और 90 से होकर मशरक थाना क्षेत्र से होकर इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव में तरैया भाजपा विधायक जनक सिंह के पुत्र के तिलक समारोह में शामिल होने आये बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व विधायक विनय सिंह के आगमन को देखते हुए मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा,दारोगा सुरेश सिंह पूरे पुलिस टीम के साथ दमखम के साथ मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रहे एस एच-73 और 90 को जाम मुक्त बनाने में जुटी रही। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क को जाम से मुक्त और सुरक्षा की दृष्टि से पारा मिल्ट्री फोर्स को भी थाना क्षेत्र के मुन्नी मोड़, तरैया मोड़ पर अतिरिक्त रूप से लगाया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग