दो पक्षों में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर मारपीट,दो महिला घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चलें आ रहें विवाद में मारपीट की घटना में दो महिला घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां एक पक्ष से महिला की पहचान सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा की 35 वर्षीय पत्नी उषा देवी और दूसरे पक्ष से नन्द किशोर सिंह कुशवाहा की 40 वर्षीय पत्नी आशा देवी घायल हो गई। घायलो द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग