राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोहरे हत्याकांड की जांच-पड़ताल की

एसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोहरे हत्याकांड की जांच-पड़ताल की

  • पीड़ित पक्ष सहित ग्रामीणों से ली अहम जानकारी

एकमा/सारण। एकमा थाना क्षेत्र के केशरी गांव में बीते सोमवार की रात दो युवकों को अज्ञात हत्यारों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के तहकीकात के सिलसिले में दूसरे दिन देर शाम सारण एसपी धूरत सायली सांवला राम ने घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने पीड़ित पक्ष सहित आसपास के ग्रामीणों से जरूरी पूछताछ कर अहम जानकारी जुटाई। इस दौरान एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी भी मौजूद रहे। बताते चलें कि गोली लगने के बाद गंभीर रुप से घायल एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि दूसरे ने उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इसके पूर्व वारदात वाली सुबह जानकारी पाकर एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। आसपास के लोगों से जरूरी पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया था। वहीं एसडीपीओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक मंजू कुमारी सिन्हा भी मौके पर पहुंच कर पीड़ित पक्ष सहित ग्रामीणों से आवश्यक पूछताछ कर जानकारी हासिल किया था। एसडीपीओ ने शीघ्र ही हत्याकांड का राजफाश करने एवं हत्यारों की गिरफ्तारी करने हेतु पीड़ितों को आश्वासन दिया था। घटना स्थल के मुआयने के दौरान एसपी को मौके से रास्ते से लगी एक मकान के जर्जर दीवाल की गड्ढे से गोली का एक खोखा बरामद हुआ। जबकि इसके एक दिन पहले भी मौके से एकमा थाना पुलिस भी दो गोली के खोले बरामद कर चुकी है।

यह है दोहरे हत्याकांड का पूरा मामला:

एकमा थाना क्षेत्र के केशरी गांव में सोमवार की रात्रि करीब 12: 30 बजे एक शादी समारोह के आर्केष्ट्रा प्रोग्राम देखकर लौट रहे दो युवक अज्ञात अपराधियों की गोली का शिकार हो गए। वहीं गोली लगने से मौत के शिकार युवकों में सत्येंद्र तिवारी के पुत्र रोहित कुमार तिवारी (25) व स्वर्गीय राम दास राय का पुत्र मनोरंजन राय उर्फ चीनी (22) था। ग्रामीणों के अनुसार घटना वाली रात केशरी गांव के तीन घरों में बारात आई थी। जिसमें आर्केष्ट्रा कार्यक्रम भी आयोजित हो रहा था।बताया गया है कि दोनों युवक भी आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखकर अपने घर लौट रहे थे। बताते हैं कि जेनरेटर और लाउडस्पीकर के शोरगुल के बीच लाभ उठाते हुए अपराधियों ने दोनों युवकों के सिर में गोली मार कर ढेर कर दिया था। ग्रामीणों की मानें तो हत्या से पूर्व आर्केस्ट्रा देखने के दौरान एक बारात के सामियाना में भी कुछ युवकों के साथ मारपीट किसी बात को लेकर हुई थी। वारदात के बाद ग्रामीण कुछ भी कहने से परहेज करते रहे हैं।

मृतक युवकों की फाईल फोटो