सांसद, पूर्व विधायक, राजद व कांग्रेस नेताओं ने पहुंच कर पीड़ित के परिजनों को दी सांत्वना
एकमा/सारण। एकमा थाना के केशरी गांव में बीते सोमवार की रात घटित दोहरे हत्याकांड की वारदात की जानकारी पाकर पीड़ित पक्ष के लोगों को सांत्वना देने हेतु खास व आम लोगों का पहुंचना जारी है। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व विधायक मनोरंजन कुमार सिंह धूमल, राजद नेता देवकुमार सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस के सचिव व पूर्व सैनिक राकेश कुमार पाठक ने अलग-अलग टीम के साथ केशरी गांव में पहुंच कर पीड़ित दोनों परिवार वालों से मुलाकात किया। इस दौरान नेताओं ने परिजनों को सांत्वना देकर उन्हें सांत्वना देकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग