दोहरे हत्याकांड के पीड़ितों को पर्याप्त सहायता, सुरक्षा व न्याय मिले: देवकुमार सिंह
एकमा/सारण। राजद नेता देवकुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन से एकमा प्रखंड के केशरी गांव में बीते सोमवार की रात गोली मारकर हुई हत्या की गहन जांच पड़ताल कर पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय दिलाने का आग्रह किया है। श्री सिंह ने केशरी गांव पहुंच कर पीड़ित पक्ष को सांत्वना दी है। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र तिवारी डाक विभाग के कर्मचारी हैं। उनके पुत्र रोहित के विरुद्ध किसी भी थाने में कोई केस नहीं है। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। मृतक रोहित की विवाहिता पत्नी, एक साल की मासूम पुत्री माता, पिता व छोटे भाई अभी भी गहरे सदमे और दहशत में जी रहे हैं। प्रशासन द्वारा परिवार को पर्याप्त सहायता, सुरक्षा व न्याय दिलाने की राजद नेता श्री सिंह ने मांग की है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में मनोरंजन की हत्या इसलिए साथ में कर दी गई कि व रोहित का मित्र था। वह भी उसके साथ था। शायद वह इसका चश्मदीद गवाह बनकर हत्यारों की परेशानी का कारण बन सकता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग