मृतक रोहित के पिता ने कहा: तीन साल पुराने जमीनी विवाद में हुई पुत्र की हत्या
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा/सारण। गोली लगने से मौत के शिकार रोहित तिवारी के पिता सत्येंद्र कुमार तिवारी डाक विभाग में कर्मचारी हैं। उन्होंने सारण एसपी को हत्याकांड को लेकर अपने अंदेशा के आधार पर काफी अहम जानकारी दिए हैं। वहीं गुरुवार की शाम पहुंचे राजद नेता देवकुमार सिंह के समक्ष रोहित के पिता सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि उनका पुत्र रोहित इंजीनियरिंग योग्यताधारी था। वह महानगरी से आकर वह गांव में ही दूध डेयरी का संचालन करता था। वहीं मनोरंजन राय दिल्ली में रहता था। वह दिवाली के एक दिन पूर्व ही गांव लौटा था। दोनों में गहरी दोस्ती थी। वे साथ-साथ रहते थे। रोहित शादीशुदा था। उसकी एक एक बेटी भी एक साल की है। जबकि मनोरंजन अविवाहित था। रोहित के पिता श्री तिवारी ने कहा कि वह अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराए हैं। मृतक मनोरंजन की माता द्वारा थाने में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे पुत्र के विरुद्ध किसी भी थाने में कोई केस नहीं है। उन्होंने अपनी आशंका पर बल देते हुए बताया है कि मेरे पुत्र की हत्या गांव के ही एक परिवार से पुराने जमीनी विवाद को लेकर की गई है। वह विवाद लगह तीन वर्ष पुरानी है। विपक्षियों द्वारा हमेशा इस तरह की धमकी दी जाती रही थी। लेकिन मैं इसे हल्के में ले रहा था। वहीं उसके दोस्त मनोरंजन की हत्या वारदात के चश्मदीद गवाह से सच मिटाने की नियत से की गई है। विपक्षी के यहां वारदात वाली रात लड़की की वारात आयी थी। सुबह लड़की/दुल्हन की विदाई के साथ ही संदिग्ध आरोपियों के घर छोड़कर फरार होने का आरोप रोहित के पिता ने लगाया है। लेकिन उन्होंने सारण एसपी सहित पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए यह भी कहा है कि मैं भी सरकारी सेवा में हूं इस हत्याकांड की तहकीकात में किसी बेकसूर को सजा नहीं मिलनी चाहिए। गहराई से जांच-पड़ताल करके वास्तविक हत्यारे को ही विधि अनुसार सजा जरूर मिलनी चाहिए। बहरहाल, दो युवकों हत्याकांड बनी अबूझ पहेली, अब रोहित के पिता के बयान के बाद पुलिस को गुत्थी सुलझाने में मददगार हो सकती है। वहीं पुलिस विभिन्न विंदुओं पर मामले की गहन छानबीन कर रही है। पुलिस कॉल डिटेल्स के आधार पर भी मामले की गहन तहकीकात कर रही है। उधर हत्या को लेकर ग्रामीणों व क्षेत्र में चर्चाएं जारी हैं। रोहित की माता आरती का स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा है। गुरुवार को हार्ट की बीमारी को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक रोहित की पत्नी नेता भी गहरे सदमें में है। उसकी शादी लगभग दो वर्ष पहले ही हुई थी। वहीं एक मात्र मासूम एक साल की पुत्री नव्या अभी वारदात की सच्चाई से अनजान है। जबकि छोटा भाई व पिता अभी भी दहशत में जी रहे हैं। वह न्याय के साथ अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार भी पुलिस प्रशासन से लगा रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग