सुधांशु रंजन ने निर्धन बेटियों को सहायता राशि के साथ ठंढ़ के मद्देनजर दिया अंग वस्त्र
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। लॉक डाउन के दौरान कुछ माह पूर्व फतेहपुर सरैया गांव में माँ के निधन के बाद कंधा देने व अपने गुल्लक में बटोरे गए पैसे से अंतिम संस्कार करने वाली चार साहसी बेटियों की सहायता करने के लिए समाजसेवी सह एमएलसी के भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन अडिग हैं। शुक्रवार को भी वे फतेहपुर सरैया गांव पहुंच कर निर्धन परिवार की बहादुर बेटियों को दो माह की सहायता राशि दो हजार रुपये सहित ठंढ़ के मद्देनजर अंग वस्त्र भी प्रदान किया। बता दें कि घटना के वक्त पीड़ित बच्चियों से मिलने पहुंचे सुधांशु रंजन ने घोषणा की थी कि वे उनके भरण-पोषण व पढ़ाई के लिए सहायता स्वरूप प्रति माह 1 हजार रुपये प्रदान करेंगे। मौके पर अरविन्द सिह, दिनेश मिश्रा, कृष्णा सिह पहलवान,अशोक पाण्डेय, बिक्की सावन, रजनिशकुमार, अंकित सिह, पवन सिंह, मनोहर जी आदि लोग उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग