पुलिस व चौकीदार के सक्रियता से किराना दुकान में चोरी होने से बचा
तरैया (सारण)। ठंड आ कुहासा बढ़ते ही चोर सक्रिय हो गए है। जिससे तरैया बाजार स्थित सोना मार्केट में एक किराना दुकान में पुलिस व चौकीदार के सक्रियता से चोरी होने से बच गया।उक्त मार्केट में कृष्णा किराना दुकान के भिंडिलेटर तोड़कर चोर चोरी करने के फिराक में थे। चोर उक्त दुकान के गैलरी में लगे सीसीटीवी के तार व तीन बल्ब को निकालकर व बिजली के तार काटकर गैलरी को अंधेरा कर दिया। और मार्केट के पीछे मकान बनाने वाले लकड़ी के सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ कर रोशनदान को तोड़ दिए। रोशनदान तोड़ने की खट- खट की आवाज सुनकर सड़क के उसपार स्थित फल दुकानदार अपने छत से देखा तो गैलरी का लाईट नही जल रहा था।फल दुकानदार ने इसकी सूचना चौकीदार को दिया।चौकीदार ने पुलिस गस्ती गाड़ी को सूचना देकर बुलाया। स्थानीय लोगों, पुलिस व चौकीदार के सक्रियता से चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। चौकीदार द्वारा मोबाइल से किराना दुकानदार कृष्णा महतो को सूचना दिया।लेकिन दुकानदार का घर इसुआपुर प्रखंड के केरवा गांव में होने व रात्रि में अधिक कुहासा होने के कारण दुकानदार नहीं पहुँच पाए। दुकानदार सुबह दुकान खोला तो दुकान का समान सुरक्षित था। दुकानदार द्वारा आठ वर्ष पूर्व दुकान में चोरी होने पर उक्त भिंडिलेटर को सीमेंटेड कर बन्द कर दिया गया था। जिससे दुकान में चोर चोरी करने में असफल रहे।वही एक सप्ताह पूर्व चोरों द्वारा शर्मा रेडीमेंट दुकान में पीछे से सेंधमारी कर नगदी रुपये व कीमती कपड़े चोरी कर लिए गए थे। उक्त घटना के बाद से पुलिस द्वारा प्रखंड के सभी बाज़ारो में गस्ती बढ़ा दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग