मृतका के परिजन को मिला आपदा के चेक
पानापुर(सारण)। प्रखंड में आयी प्रलयंकारी बाढ़ के पानी मे डूबकर मरे भोरहा गांव निवासी मोती देवी के परिजन को शुक्रवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये का चेक मिला। जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह उर्फ मुनचुन सिंह ने मृतका के पति विक्रमा राय को चार लाख रुपये की राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर अंचल नाजिर सत्य प्रकाश भी उपस्थित थे। मालूम हो कि गत 5 सितंबर की देर शाम शौच को गयी 52 वर्षीय मोती देवी की बाढ़ के पानी मे डूबने से मौत हो गयी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग