खैरा के चौकीदार की पुत्री की शादी की नीयत से किया अपहरण, गांव के ही दो की हुई गिरफ्तारी
नगरा (सारण)। खैरा थाना के चौकीदार जगदीशपुर गांव निवासी उमेश माझी की 21 वर्षीय पुत्री की शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है। चौकीदार ने गांव के ही पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस त्वरित करवाई करते हुए बिनोद कुमार माझी के 22 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार तथा उसके दादा 60 वर्षीय शुपन माझी को गिरफ्तार कर लड़की बरामदगी के लिए करी कराई के साथ पूछ ताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर को परोसी रूपेश कुमार साईकिल पर बैठाकर छपरा मरहौरा मुख्य पथ पर खैरा बाजार के समीप तक लाया। ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दिया। उसके बाद से वह घर नही लौटी। स्वजन तीन दिनों तक सगे सम्बन्धियो के यहाँ खोज बिन किया। उसके बाद पुलिस को घटना की लिखित जानकारी दिया। थाना ध्यक्ष बिकाश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही लडक़ी की बरामदगी कर ली जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग